आईओसी के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी तातियाना

मॉस्को, 26 जनवरी (आईएएनएस)। रूस की ट्रैक एंड फील्ड एथलीट ततानिया लेबेदेवा ने कहा है कि वह अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के फैसले के खिलाफ अपील करेंगी।

उल्लेखनीय है कि आईओसी ने ततानिया द्वारा 2008 बीजिंग ओलम्पिक में जीते हुए दो पदकों को वापस लेने का फैसला दिया है।

समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ततानिया ने कहा, “निश्चित तौर पर हम अपील दायर करेंगे। मैंने हमेशा किसी भी मामले में अंत तक लड़ी हूं।”

तातानिया ने कहा कि अगर उनके खिलाफ लगाए गए डोपिंग आरोपों को साबित हो जाते हैं, तो वह 2008 बीजिंग ओलम्पिक में जीते गए अपने दो पदकों को वापस देने के लिए तैयार हैं।

रूसी एथलीट ने कहा, “मुझे पदक वापस करने से संबंधित सभी नियम जानने होंगे। अगर डोपिंग आरोप साबित हो जाते हैं, तो मैं अपने पदक वापस देने और माफी मांगने के लिए तैयार हूं।”

आईओसी के फैसले के बाद तातानिया को अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) में उनके पद से हटा दिया गया।

इस बारे में तातानिया ने कहा, “मुझे सभी दस्तावेज मिले हैं और उनमें बताया गया है कि मुझे आईएएएफ में मेरे पद से अस्थायी रूप से हटा दिया गया है।”

आईओसी ने बुधवार को तातियाना के दो पदकों को वापस लेने का फैसला किया। उनके 2008 बीजिंग ओलम्पिक में दिए गए डोपिंग नमूनों की पुन: जांच का परिणाम पॉजिटिव आया है। लेबेदेवा ने बर्लिन चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493