स्टोर पर कंपनी चार अरब युआन (62.6 करोड़ डॉलर) निवेश करेगी। यह तीन लाख वर्ग मीटर में फैला होगा। स्टोर शहर के यांघू आर्थिक क्षेत्र में मई 2018 में खुलेगा।
स्टोर के बगल में ही 2019 में एक आईकिया मेगामॉल भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को सालाना दो करोड़ से अधिक ग्राहक मिलने और इसके कारण पांच हजार नौकरी का सृजन होने का अनुमान है।
आईकिया ने चीन में 2009 में प्रवेश किया था। चीन के 15 शहरों में अभी इसके 18 स्टोर हैं।
dharmpath.com dharmpath