नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। सरकारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने मार्च में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में 23 फीसदी वृद्धि के साथ 133.5 करोड़ रुपये शुद्ध लाभ दर्ज कराया है।
आईजीएल दिल्ली, नोएडा व ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में रसोई गैस व वाहनों को ईंधन की आपूर्ति करती है। कंपनी को यह मुनाफा बेहतर कारोबार व बिक्री से हुआ है।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्तिकर्ता को 2016 की समान अवधि में 108.96 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने शनिवार को जारी बयान में कहा है, “इस अवधि के दौरान (जनवरी-मार्च 2017) आईजीएल ने 1,100 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो बीते साल इसी अवधि के दौरान 976 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह इसमें 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।”
बयान में कहा गया, “पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के दौरान कुल बिक्री की मात्रा में 16 फीसदी वृद्धि हुई है, सीएनजी की बिक्री में 11 फीसदी व पीएनजी की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।”
dharmpath.com dharmpath