आईजेपीएल से बाहर हुईं दिल्ली, हरियाणा

दुबई, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। हरियाणा हरिकेंस और दिल्ली डैशर्स के बीच खेला गया मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ और इस कारण दोनों टीमों को इंडियन जूनियर प्लेअर्स लीग (आईजेपीएल) से बाहर होना पड़ा।

हालांकि, इस लीग में देहरादून रॉकर्स ने सोमवार रात खेले गए मैच में कोलकाता स्ट्राइकर्स को छह विकेट से मात दी।

हरियाणा ने अभिन्न त्यागी (37) के दम पर 20 ओवरों में 125 रनों का स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम एक पल को घुटने टेकने के लिए मजबूर हो गई थी, लेकिन किसी तरह अंतिम ओवर में उसने इस बाधा को पार किया और 125 रन ही बनाए।

इस कारण यह मैच ड्रॉ हो गया और हरियाणा तथा दिल्ली की टीमों को बाहर का रास्ता देखना पड़ा।

एक अन्य मैच में देहरादून ने कोलकाता को छह विकेट से हराया। कोलकाता की टीम 16.4 ओवरों में केवल 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इस लक्ष्य को हासिल करने में देहरादून की टीम को अधिक मेहनत नहीं करनी पड़ी और उसने रोहित राणा (44 नाबाद) की नाबाद पारी के दम पर 13.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493