आईजेपीएल : हैदराबाद ने रांची को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

दुबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपर ओवर तक खिंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद हॉक्स ने बुधवार को रांची बूस्टर्स को मात देते हुए इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

दुबई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपर ओवर तक खिंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद हॉक्स ने बुधवार को रांची बूस्टर्स को मात देते हुए इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

वहीं एक और अन्य मैच में पंजाब टाइगर्स ने यूपी हीरोज को 32 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल में राजस्थान रोर्स ने चेन्नई चैम्पस को 16 रनों से मात देकर सेमीफाइनल का सफर पूरा किया।

आईजेपीएल के गुरुवार को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में देहरादून रॉकर्स का सामना हैदराबाद हॉक्स से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब टाइगर्स की टीम राजस्थान रोर्स से भिड़ेगी।

रांची ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन 19.5 ओवरों मे सिर्फ 84 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से शनी अली ने 20 गेंदों में 24 रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से साई विहारी ने चार, साइ आकाश चौधरी और फवाद नवाज ने दो-दो विकेट लिए।

हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 84 रन ही बना पाई।

मैच सुपर ओवर में गया जहां हैदराबाद ने एक ओवर में एक विकेट खोकर सात रन बनाए और रांची के दोनों विकेट सिर्फ चार रन देकर गिराते हुए जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493