लंदन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) ने मंगलवार को दिग्गज खिलाड़ियों मैरी पियर्स (फ्रांस) और मार्क वुडफोर्ड (आस्ट्रेलिया) को चार साल के लिए ‘बोर्ड ऑफ डायरेक्टर’ का सदस्य नियुक्त किया गया है।
अगले साल जून में होने वाली आईटीएफ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में अध्यक्ष डेविड हागेर्टी के अलावा अन्य 13 सदस्यों सहित पिर्यस और वुडफोर्ड भी शामिल होंगे।
सैंटियागो में हुई आईटीएफ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में बोर्ड ने आईटीएफ के संविधान में इस बात को मान्यता दी कि एथलीट भी बोर्ड के सदस्यों में शामिल होंगे।
एजीएम ने इसके साथ ही एक महिला और पुरुष खिलाड़ी के रूप में दो पूर्व खिलाड़ियों को बोर्ड में शामिल करने की बात को मंजूरी दे दी।
बोर्ड में पूर्व खिलाड़ियों को शामिल किए जाने से आईटीएफ को खिलाड़ियों के साथ बेहतर आपसी समझ और टेनिस में उनकी महत्वपूर्णता को जानने में काफी मदद मिलेगी।
पियर्स ने दो ग्रैंड स्लेम खिताब जीते हैं और उन्होंने दस सालों में 22 बार फेड कप में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है।
वुडफोर्ड ने 12 ग्रैंड स्लेम युगल खिताब जीते हैं और उन्होंने 1996 अटलांटा ओलंपिक में स्वर्ण पदक और 2000 में सिडनी खेलों में रजत पदक जीते।
dharmpath.com dharmpath