आईटीसी ने सनफीस्ट यिप्पी पावर अप आटा नू़डल्स उतारा

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आईटीसी के फूड डिवीजन ने सनफीस्ट यिप्पी का नया पावर अप आटा नूडल्स शुक्रवार को भारतीय बाजार में उतारा है। इसके 70 ग्राम पैक की कीमत 15 रुपये है वहीं 70 ग्राम के चार पैक (फैमिली पैक) साइज की कीमत 55 रुपये है।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि पावर अप मौजूदा दौर के ग्राहकों के लिए एक नया एवं रोमांचक विकल्प है। इसमें यिप्पी के अनूठे ‘राउंड’ ब्लॉक के साथ ही स्वादिष्ट, लंबे तथा स्लर्पी नूडल स्ट्रैंड्स मौजूद हैं। कंपनी ने बताया कि इसमें सब्जी की खूबियां मौजूद हैं।

आईटीसी फूड डिवीजन के मुख्य कार्यकारी हेमंत मालिक ने कहा, “सनफीस्ट यिप्पी पावर अप आटा नूडल्स के साथ हम एक खास मजेदार खाद्य उत्पाद की पेशकश करने के लिए प्रयासरत हैं। सनफीस्ट यिप्पी पावर अप आटा नूडल्स को साबूत गेहूं के आटे से बनाया गया है। इसके साथ ही इसके प्रत्येक स्ट्रैंड में सब्जी को भी शामिल किया गया है, जो इसे एक आनंददायक स्नैक बनाता है।”

यिप्पी नूडल्स का परीक्षण आईटीसी के अत्याधुनिक एनएबीएल-सर्टिफाइड लाइफ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (एलएसटीसी) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्डस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआइ) अनुमोदित एनएबीएल मान्यता प्राप्त बाहरी लैबोरेटरीज में किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493