इम्फाल, 23 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएफ) ने बुधवार को भारत की संजीता खुनमुकचाम के ऊपर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।
यह प्रतिबंध इन पर पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थ लेने के शक के कारण अस्थायी रूप से लगाया गया था। इसी कारण संजीता कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाई थीं।
उन्होंने कहा कि प्रतिबंध हटने की खबर उन्होंने बुधवार सुबह सुनी।
उन्होंने कहा, “मैं पिछले 10 महीनों से अभ्यास नहीं कर रही हूं। अब मैं अभ्यास करूंगी हालांकि यह थोड़ा मुश्किल होगा।”
dharmpath.com dharmpath