नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। एफसी पुणे सिटी ने मंगलवार को एआईएफएफ भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) में जेपीयार एफसी को मात देते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं अलखपुरा एफसी ने आइजोल एफसी को मात दी।
पुणे ने जेपीयार को 1-0 से हराया। वहीं अलखपुरा ने आइजोल को 6-2 से करारी शिकस्त दी।
अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए मैच में पुणे के लिए इकलौता गोल 47वें मिनट में कप्तान डालिमा छिब्बर ने दागा।
जेपीयार ने हलाांकि वापसी की कोशिश की और उसके लिए प्रतिमा मुखिया ने गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह टीम को बराबरी पर नहीं ला सकीं।
दोनों टीमें एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश कर रहीं थी लेकिन गोल करने के प्रयास किसी के भी सफल नहीं हो पा रहे थे।
हाफ टाइम तक किसी ने भी गोल नहीं किया, लेकिन इसके बाद मैच का पासा पलटा। 47वें मिनट में दालिमा ने ज्योति बुरेटा के पास को गोलपोस्ट में डाल पुणे को बढ़त दिला दी।
पुणे ने इस बढ़त को कायम रखते हुए जीता हासिल की।
वहीं एक और अन्य मैच में संजू की हैट्रिक ने अलखपुरा को आइजोल पर शानदार जीत दिलाई।
संजू ने अपनी टीम के लिए हैट्रिक लगाई और 16वें, 46वें और 64वें मिनट में गोल दागे। वहीं, दीपिका ने 36वें और 85वें मिनट तथा कविता देवी ने 21वें मिनट में गोल मारे।
आइजोल के लिए लालबियाक डिकी ने 31वें मिनट में गोल दागा। मैच खत्म होने से पहले आइजोल ने एक गोल दाग हार के अंतर को कम किया।
dharmpath.com dharmpath