आईडब्ल्यूएल : फाइनल में राइजिंग स्टूडेंट्स का सामना ईस्टर्न स्पोर्टिग से

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। महिला फुटबाल टूर्नामेंट भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) के फाइनल में राइजिंग स्टूडेंट्स क्लब का सामना ईस्टर्न स्पोर्टिग से होगा।

यह दोनों टीमें मंगलवार को अम्बेडकर स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

राइजिंग की टीम ने सेमीफाइनल मैच में सोमवार को एफसी पुणे सिटी को 2-0 से मात देते हुए फाइनल का सफर तय किया। ईस्टर्न स्पोटिंग यूनियन ने दूसरे सेमीफाइनल में अलखपुरा एफसी को 4-1 से मात दी।

फाइनल में स्पोर्टिग की टीम कमला देवी पर निर्भर करेगी जिन्होंने सेमीफाइनल मैच में हैट्रिक लगाई। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी भी हैं। उनके अलावा टीम कप्तान बेमबेम देवी और प्रेमी देवी पर काफी हद तक निर्भर रही है।

फाइनल से पहले स्पोर्टिग की कप्तान ने कहा, “हर कोई फाइनल में स्कोर करने के सपने देखता है क्योंकि इसे लोग याद रखते हैं। मैं फाइनल में गोल कर टीम की जीत में योगदान देना चाहूंगी।”

दूसरी तरफ राइजिंग की टीम स्पोर्टिंग में बेमबेम देवी जैसी अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी को लेकर चिंतित होगी।

सास्मिता मलिक ने कहा, “हम राष्ट्रीय टीम में कई बार साथ खेल चुके हैं और इसलिए एक टीम के तौर पर हमें स्पोर्टिग से सावधान रहने की जरूरत है। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493