आईडब्ल्यूएल : स्पोर्टिग ने राइजिंग को हरा जीता खिताब

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। महिला फुटबाल टूर्नामेंट भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) के पहले संस्करण का खिताब ईस्टर्न स्पोर्टिग यूनियन ने अपने नाम किया।

स्पोर्टिग ने मंगलवार को अम्बेडकर स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में राइजिंग स्टूडेंट्स को 3-0 से मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया।

स्पोर्टिंग की जीत में कमला देवी ने दो गोल दागे। प्रेमेश्वरी देवी ने एक गोल मारा।

मैच में स्पोर्टिंग की टीम का दबदबा रहा। तीसरे मिनट में ही स्पोटिर्ंग ने विपक्ष पर धावा बोला। कमला देवी ने गोल करने की कोशिश की लेकिन राइजिंग की गोलकीपर ने उनका शॉट रोक लिया।

इस आक्रमण के बाद राइजिंग की टीम रक्षात्मक मुद्रा में आ गई। बेमबेम देवी और प्रेमेश्वरी ने भी गोल करने की कोशिश की लेकिन वे राइजिंग की रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाईं।

24वें मिनट में प्रेमेश्वरी ने गोल करने का एक और प्रयास किया लेकिन उनका क्रॉस शॉट नेट के ऊपर से गया।

तमाम प्रयासों के बाद स्पोर्टिंग को आखिरकार 32वें मिनट में सफलता मिली। प्रेमेश्वरी के क्रॉस शॉट को कमला देवी ने दाईं ओर से गोलपोस्ट की दिशा दिखाई। यह कमला देवी का लीग में 10वां गोल था।

कमला और प्रेमेश्वरी के लगातार आक्रमण ने राइजिंग की टीम को आक्रमण करने के मौके नहीं दिए और पहले हाफ की समाप्ति तक वह एक गोल से पीछे रही।

दूसरे हाफ में स्पोर्टिग ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। 57वें मिनट में प्रेमेश्वरी ने गोल किया। उन्होंने राइजिंग की रक्षापंक्ति को छकाते हुए नेट में गेंद को डाला।

दूसरा गोल खाकर राइजिंग की टीम हताश नजर आ रही थी। 66वें मिनट में कमला ने इस मैच में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल कर स्पोटिंग की जीत तय कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493