नई दिल्ली, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। एनईबी स्पोर्ट्स कंपनी ने बुधवार को आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
बुधवार को इसकी घोषणा की गई। 29 अक्टूबर को इस मैराथन का आयोजन होगा।
मैराथन के आयोजकों के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया का समापन दो अक्टूबर को होगा। इसके साथ ही एनईबी अगले साल जनवरी में एक और मैराथन के आयोजन की योजना बना रही है।
एनईबी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कंपनी के चेयरमैन और प्रबंधन निदेशक नागराज अडिगा ने कहा, “हमें आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के रूप में राजधानी दिल्ली में एक और मैराथन के आयोजन से जुड़कर स्वयं को काफी सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।”
अडिगा ने कहा, “एनईबी स्पोर्ट्स स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में विश्वास रखता है।”
dharmpath.com dharmpath