आईनॉक्स ने आईमैक्स से हाथ मिलाया

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की एक प्रमुख सिनेमा हॉल श्रंखला आईनॉक्स लीजर लिमिटेड (आईनॉक्स) ने देश में पांच आईमैक्स थिएटर सिस्टम लाने के लिए आईमैक्स कारपोरेशन के साथ हाथ मिलाया है।

इस समझौते की घोषणा मंगलवार को एक बयान जारी कर दी गई।

ये सिस्टम मुंबई, बेंगलुरू, दिल्ली और कोलकाता में आईनॉक्स के मौजूदा मल्टीप्लेक्सों में लगाई जाएगी।

आईनॉक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक टंडन ने कहा, “हमने सबसे खास ग्राहक अनुभव देने के वादे के साथ अपना कारोबर खड़ा किया है और आईमैक्स के साथ अपनी साझेदारी को हम इसी रणनीति का विस्तार समझते हैं।”

टंडन ने कहा, “आईमैक्स ब्रांड के साथ खुद को जोड़कर और अपने ग्राहकों को पूरी तरह तल्लीन हो जाने वाला अनुभव देकर हमारी स्थिति और मजबूत होगी। हम खास तौर से इस तरह की गतिविधियों से देश में सिनेमा के भविष्य को रूप देने के लिए उत्साहित हैं।”

आईमैक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचर्ड एल. गेलफॉण्ड ने कहा, “इस सौदे से हमें भारत में और तेजी से अपने नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493