आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बने धोनी

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं।

यहां राजीव गांधी स्टेडियम में रविवार को खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्विंटन डी कॉक का कैच पकड़ कर धोनी ने यह उपलब्धि हासिल की।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के नाम आईपीएल में 132 शिकार हो गए हैं जिनमें 94 कैच और 38 स्टम्पिंग शामिल हैं। धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश काíतक को इस मामले में पीछे छोड़ा है। कार्तिक के नाम 131 शिकार हैं।

धोनी ने डी कॉक के बाद रोहित शर्मा को आउट कर अपने खाते में एक और शिकार का इजाफा किया।

कार्तिक अब दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। तीसरे स्थान पर कोलकाता के ही रोबिन उथप्पा हैं जिन्होंने कैच व स्टंपिंग के जरिए कुल 90 खिलाड़ियों को आउट किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493