आईपीएल : कोलकाता ने दिल्ली को 98 रनों पर समेटा (लीड-1)

कोलकाता, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम के गेंदबाजों रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स को 98 रनों पर सीमित कर दिया।

दिल्ली ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मनमाफिक शुरुआत नहीं की। 24 रन पर उसने अपने दक्षिण अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (17) को गंवा दिया। यह दिल्ली के लिए अलग पड़ाव था।

इसके बाद दिल्ली ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। 35 रनों पर चार विकेट गंवाने के बाद दिल्ली ने 20 रनों की एक साझेदारी देखी। इस दौरान मयंक अग्रवाल (9), श्रेयस अय्यर (0), करुण नायर (3), संजू सैमसन (15), पवन नेगी (11), विश्व कप हीरो कार्लोस ब्राथवेट (6), क्रिस मौरिस (11), अमित मिश्रा (3) और कप्तान जहीर खान (4) के विकेट गंवाए।

दिल्ली का एक विकेट गिरता तो दूसरे से उम्मीद बंधती लेकिन कोई भी उस उम्मीद पर कायम नहीं हुआ। कोलकाता के गेंदबाज लगातार उस पर हावी होते होते रहे और दिल्ली को 17.4 ओवरो में समेट दिया।

आंद्रे रसेल और ब्रैड हॉग ने कोलकाता के लिए तीन-तीन विकेट लिए जबकि जॉन हेस्टिंग्स और पीयूष चावला ने दो-दो सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493