मोहाली, 7 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को पंजाब क्रिकेट संघ क्रिकेट स्टेमिडय में खेले जा रहे लीग के 36वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान जहीर खान ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
एक तरफ दिल्ली की टीम शानदार फॉर्म में है तो पंजाब की टीम इस सत्र में अभी तक जूझती नजर आ रही है।
दिल्ली ने अपनी टीम में तीन बदलाव किए हैं। क्विंटन डी काक, क्रिस मौरिस और जहीर खान की टीम में वापसी हुई है। ज्यां पॉल ड्यूमिनी, इमरान ताहिर और पवन नेगी को टीम से बाहर रखा गया है।
वहीं, पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। मनन वोहरा की जगह हाशिम अमला और स्वाप्निल सिंह की जगह केसी. करीअप्पा को टीम में जगह मिली है।
टीमें :
किंग्स इलेवन पंजाब : मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, हाशिम अमला, मार्कस स्टोइनिस, केसी करिअप्पा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।
दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), क्विंटन डी काक, सैम बिलिंग्स, संजू सैमसन, क्रिस मौरिस, करुण नायर, ऋषभ पंत, शहबाज नदीम, अमित मिश्रा और मोहम्मद समी और कार्लोस ब्राथवेट।
dharmpath.com dharmpath