बेंगलुरू, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने रविवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 11वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दिल्ली का यह तीसरा मैच है जबकि बेंगलोर का दूसरा मैच है। बेंगलोर को पहले मैच में जीत मिली थी। दिल्ली ने दो में से एक मैच गंवाया है।
टीमें :
बेंगलोर : क्रिस गेल, विराट कोहली, अब्राहम डिविलियर्स, शेन वॉटसन, सरफराज खान, केदार जाधव, परवेज रसूल, डेविड वीज, हर्षल पटेल, यदुवेंद्र चहल, एस. अरविंद।
दिल्ली : क्विंटन डी कॉक, श्रेयष अय्यर, संजू सैमसन, करुण नायर, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, कार्लोस ब्राथवेट, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, जहीर खान, अमित मिश्रा और मोहम्मद समी।
dharmpath.com dharmpath