दिल्ली, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शुक्रवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी है।
यह दोनों टीमों का दूसरा मैच है। दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार झेलनी पड़ी थी।
दिल्ली को कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था, जबकि पंजाब को गुजरात लॉयन्स ने मात दी थी। इस मैच में दोनों टीमों का लक्ष्य पहली जीत दर्ज करना होगा।
दिल्ली ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। नाथन कल्टर नाइल और मयंक अग्रवाल की जगह जयंत यादव और ज्यां पॉल ड्यूमिनी को टीम में शामिल किया गया है।
पंजाब ने अपनी टीम में भी एक बदलाव किया है। मारकस स्टोइनिस की जगह शॉन मार्श को टीम में जगह मिली है।
टीमें :
दिल्ली डेयरडेविल्स : जहीर खान (कप्तान), ज्यां पॉल ड्यूमिन , श्रेयस अय्यर, क्विंटन डी कॉक, करुण नायर, संजू सैमसन, कार्लोस ब्रैथवेट, पवन नेगी, क्रिस मौरिस, अमित मिश्रा और जयंत यादव।
किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, प्रदीप साहू, मिशेल जॉनसन, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।
dharmpath.com dharmpath