आईपीएल : नाइट राइडर्स को स्तब्ध करने उतरेगा डेयरडेविल्स

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हार के लंबे सिलसिले को तोड़ते हुए पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम अब इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें मुकाबले में सोमावार को अपने घरेलू मैदान फिराजशाह कोटला मैदान पर मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को स्तब्ध करने के इरादे से उतरेगी।

डेयरडेविल्स ने इस संस्करण में अपने पिछले चार मैचों में दो में जीत हासिल की है। डेयरडेविल्स ने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को चार रनों से हराया। तेज गेंदबाज नेथन कोल्टर नील इस मैच के हीरो रहे। सनराइजर्स को इस मैच में आखिरी ओवर में 10 रनों की जरूरत थी लेकिन कुल्टर नील ने केवल पांच रन दिए।

वहीं, नाइटराइडर्स ने शनिवार को हरफनमौला आंद्रे रसेल की आक्रामक पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराया। रसेल ने इस मैच में 36 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली।

डेयरडेविल्स के लिए हालांकि नाइट राइडर्स से मुकाबला आसान नहीं होगा। रसेल की आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा डेयरडेविल्स के गेंदबाजों को गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों का भी सामना करना होगा। इस आईपीएल में गंभीर अब तक दो अर्धशतक लगा चुके हैं।

नाइट राइडर्स के पास तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल और स्पिनर सुनील नरेन जैसे दिग्गज मौजूद हैं। रसेल और उमेश यादव भी गेंद से नाइट राइडर्स के लिए अपेक्षित नतीजे देने की क्षमता रखते हैं।

डेयरडेविल्स को अपने कप्तान ज्यां पॉल ड्यूमिनी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

गेंदबाजी की कमान आस्ट्रेलिया नेथन कोल्टर नील और दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर के कंधो पर होगी। इसके अलावा अमित मिश्रा भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, पीयुष चावला, यूसुफ पठान, उमेश यादव, मनीष पांडे, सुर्यकुमार यादव, वीर प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, सुमीत नरवाल, शिल्डन जैक्सन, आदित्य गढवाल, केसी करियप्पा, वैभव रावल, मनीष पांडे, शाकिब अल हसन, मोर्ने मोर्कल, पैट कमिस, रायन टेन डसकेट, आंद्र रसेल, ब्रैड हॉज, अजहर महमूद, जोहान बोथा।

दिल्ली डेयरडेविल्स : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), मोहम्मद समी, क्वींटन डी कॉक, मनोज तिवारी, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल, शाबाज नदीम, सौरभ तिवारी, जयंत यादव, इमरान ताहिर, नाथन कोल्टर नील, एंजेलो मैथ्यूज, युवराज सिंह, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकत, गुरिंदर संधू, श्रेयष अय्यर, सीएम गौतम, ट्रेविस हेड, श्रीकर भरत, एल्बी मोर्कल, मार्कस स्टोनिस, जहीर खान, केके जियास, डोमनिक जोसेफ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493