आईपीएल नीलामी : अफगानिस्तान के राशिद और नबी करेंगे लीग में पदार्पण

बेंगलुरू, 20 फरवरी (आईएएनएस)। देश की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अब अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी खेलते नजर आएंगे।

अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान और मोहम्मद नबी को आईपीएल नीलामी में सोमवार को मौैजूदा विजेता हैदराबाद सनराइजर्स ने खरीदा है।

राशिद को उनकी आधार कीमत से लगभग 10 गुना कीमत में खरीदा गया। उनकी आधार कीमत 50 लाख रुपये थी जबकि हैदराबाद ने उन्हें चार करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा।

राशिद से पहले हैदराबाद ने नबी को खरीदा था। वह आईपीएल नीलामी में खरीदे जाने वाले अफगानिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

हालांकि नबी को उनकी आधार कीमत 30 लाख में ही हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा है।

अफगानिस्तान के कप्तान अश्गर स्टानिकजाई किसी भी फ्रेंचाइजी को अपनी तरफ आकर्षित करने में असफल रहे। उन्हें अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है।

अफगानिस्तान के सबसे मशूहर खिलाड़ी मोहम्मद शहजाद को भी अभी तक किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा है। अश्गर की आधार कीमत 20 लाख रुपये और शहजाद की आधार कीमत 50 लाख रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493