आईपीएल : पुणे ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

मोहाली (पंजाब), 17 अप्रैल (आईएएनएस)। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स टीम ने पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान पर मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब के साथ रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग के नौवें संस्करण के 10वें और अपने तीसरे मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों का यह तीसरा मैच है। पुणे ने जहां अब तक खेले गए दो में से एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है वहीं पंजाब को लगातार दो मैचों में हार मिली है।

आठ टीमों की तालिका में पुणे दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है जबकि पंजाब बिना किसी अंक के सबसे नीचे है।

टीमें :

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेन्द्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, फाफ डू प्लेसिस, केविन पीटरसन, स्टीवन स्मिथ, थिसिरा परेरा, इरफान पठान, अंकित शर्मा, रविचन्द्रन अश्विन, एम. अश्विन, इशांत शर्मा।

किंग्स इलेवन पंजाब : डेविड मिलर (कप्तान), मनन वोहरा, मुरली विजय, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, शॉन मार्श, प्रदीप साहू, केल एबॉट, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493