आईपीएल : प्लेऑफ में पहुंचने के लिए बेंगलोर को बनाने होंगे 139 रन (लीड-1)

रायपुर, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के प्लेऑफ में पहुंचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 139 रनों की दरकार है।

विराट को नेतृत्व में खेल रहे बेंगलोर टीम ने रविवार को शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में जारी करो या मरो के मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रनों पर सीमित कर दिया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही दिल्ली की टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक ने सबसे अधिक 60 रन बनाए।

बेंगलोर के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के आगे दिल्ली का कोई और बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सका। कॉक ने 52 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा करुण नायर ने 11 और संजू सैमसन ने 17 रन बनाए। क्रिस मौरिस ने अंतिम क्षणों में तेजी से 18 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

बेंगलोर की ओर से यजुवेंद्र चहल ने 32 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि क्रिस गेल ने गेंदबाजी में जौहर दिखाते हुए 11 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। क्रिस जार्डन और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक सफलता मिली।

यह मैच जीततने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी। रॉयल चैलेंजर्स जीते तो वे आठ टीमों की तालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर होंगे और पहला प्लेऑफ मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493