आईपीएल फाइनल के दौरान ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स’ में ‘मुबारकां’ का पोस्टर जारी होगा

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर और उनके भतीजे अर्जुन कपूर अभिनीत आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ का पहला पोस्टर 21 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के दौरान क्रिकेट पर आधारित टॉक शो ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स टी-20’ में जारी किया जाएगा।

इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए फिल्म की पहली झलक बहुत अहमियत रखती है क्योंकि यह फिल्म के बारे में और ज्यादा जानने के लिए लोगों की उत्सुकता को बढ़ाती है।”

निर्देशक के मुताबिक, “क्रिकेट और फिल्मों को देश के लोग पसंद करते हैं। ऐसे में दुनियाभर के दर्शकों को ‘मुबारकां’ की पहली झलक दिखाने के लिए आईपीएल के फिनाले से बेहतर दिन और क्या हो सकता है।”

अनिल कपूर ने कहा कि उन लोगों के लिए यह बहुत खास क्षण है।

अभिनेता के मुताबिक, “हम दुनिया के साथ फिल्म का पहला लुक साझा करने को लेकर बेहद खुश हैं। हम अपने दुनियाभर के दर्शकों को यह दिखाने के लिए बेसब्र हैं कि हम 21 मई को उन्हें क्या दिखाने जा रहे हैं? “

अर्जुन भी आईपीएल को एक बड़ा मंच मानते हैं।

अर्जुन ने कहा कि फिनाले जैसे बड़े दिन बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचने का यह अच्छा तरीका है। वहां फिल्म के बारे में बात की जाएगी और फिल्म से जुड़ी कुछ खास चीज रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493