कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। बारिश के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रविवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण का 27वां राउंड रोबिन लीग मुकाबला समय से शुरू नहीं हो सका है।
कोलकात और आसपास के इलाकों में शाम से ही बारिश हो रही है।
कोलकाता का यह आईपीएल में आठवां मैच है, वहीं बेंगलोर टीम का छठा मैच है।
आईपीएल में अब तक खेले गए छह मैचों में से चार में जीत हासिल करने वाली कोलकाता आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है, वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर छह में से दो मैचों में जीत हासिल कर सातवें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath