कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गर्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण का 45वां मैच बारिश के बाद एक बार फिर शुरु हो गया। कोलकाता को जीत के लिए 66 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया है।
कोलकाता, 14 मई (आईएएनएस)। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच ईडन गर्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण का 45वां मैच बारिश के बाद एक बार फिर शुरु हो गया। कोलकाता को जीत के लिए 66 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया गया है।
इससे पहले, पुणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने 17.4 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए थे, तभी बारिश शुरू हो गई जिसके बाद अंपायरों ने मैच रोकने का फैसला किया।
काफी देर के बाद बारिश रुकी जिसके बाद अंपायरो ने मैदान का जायजा लेने के बाद मैच को नौ-नौ ओवरों का करते हुए कोलकाता को 66 रनों का संशोधित लक्ष्य दिया।
बारिश से पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी (नाबाद आठ) के फैसले को पुणे के बल्लेबाजों ने गलत साबित किया। उस्मान ख्वाजा (21) के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे टीम के सबसे सफल बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (2) आंद्रे रसेल की गेंद को भांप नहीं पाए और बोल्ड हो गए। रहाणे जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 19 रन था।
रहाणे के जाने के बाद ख्वाजा भी ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके और शाकिब अल हसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। जॉर्ज बेले (33) और सौरव तिवारी (13) ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़ते हुए टीम का स्कोर 67 तक पहुंचाया। यहां तिवारी, अंकित राजपूत की गेंद पर गच्छा खा गए और विकेट के पीछे कैच दे बैठे।
बेले भी पीयूष चावला की गेंद पर स्टम्पिंग हो कर पवेलियन लौट गए। इरफान पठान (7) ने कप्तान धौैनी को बचाने के लिए अपनी बली दे दी और रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। 102 के कुल स्कोर तिसिरा परेरा के आउट होने के साथ ही टीम ने अपने छह विकेट गंवा दिए थे।
इसी दौरान बारिश ने खेल में खलल डाल दिया और मैच रोकना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath