आईपीएल : बेंगलोर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरू, 24 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने गुजरात लायंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

गुजरात का यह पहला आईपीएल है और उसकी कोशिश फाइनल में जगह बनाने की होगी। वहीं, दो बार फाइनल में हारने वाली बेंगलोर भी तीसरी बार फाइनल में जगह बनाना चाहेगी।

दोनों टीमों ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

गुजरात लायंस : सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, ड्वायन स्मिथ, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, एरॉन फिंच, ड्वायन ब्रावो, प्रवीण कुमार, धवल कुलकर्णी, शादाब जकाती और एकलव्य द्विवेदी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, के.एल. राहुल, शेन वॉटसन, सचिन बेबी, स्टुअर्ट बिन्नी, क्रिस जोर्डन, इकबाल अब्दुल्ला, श्रीनाथ अरविंद, युजवेंद्र चहल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493