आईपीएल : मुंबई और चेन्नई के बीच खिताबी जंग

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के फाइनल में रविवार को जब ईडन गरडस स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे तो यह एक तरह से वर्ष-2013 के संस्करण की ही पुनरावृत्ति होगी।

कोलकाता, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के फाइनल में रविवार को जब ईडन गरडस स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे तो यह एक तरह से वर्ष-2013 के संस्करण की ही पुनरावृत्ति होगी।

आईपीएल के छठे संस्करण का खिताबी मुकाबला भी कोलकाता में ही खेला गया था, जिसमें मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी।

सुपर किंग्स रिकॉर्ड छठी बार फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा है, जिसमें उसे दो बार खिताबी सफलता भी मिली है।

वैसे, इस बार दोनों ही टीमों के लिए फाइनल की राह आसान नहीं रही। मुंबई की शुरुआत टूर्नामेंट में बेहद निराशाजनक रही और उसे पहले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा।

एक समय, जब यह लगने लगा कि मुंबई इंडियंस इस मुकाबले से बाहर हो चली है, तभी रोहित शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने शानदार वापसी की। टीम ने अपने आखिरी नौ लीग मैचों में सात जीत दर्ज की और अंक तालिका में दूसरे स्थान के साथ प्लेऑफ में प्रवेश किया।

इसके बाद अपने गृह मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस ने सुपर किंग्स को मात देकर फाइनल में स्थान पक्का किया।

दूसरी ओर, सुपर किंग्स ने 14 लीग मैचों में 18 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया, लेकिन पहले क्वालीफायर मैच में मिली हार ने टीम के फाइनल में पहुंचने पर संदेह पैदा कर दिया।

सुपर किंग्स ने हालांकि रांची में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स को तीन विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली।

दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने 11 जबकि सुपर किंग्स ने 10 जीत हासिल की है।

बहरहाल, फाइनल मैच एक तरह से वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ियों के बीच भी एक दिलचस्प मुकाबला साबित हो सकता है। सुपर किंग्स की उम्मीदें जहां सलामी बल्लेबाज ड्वायन स्मिथ और ड्वायन ब्रावो से होंगी वहीं मुंबई के प्रशंसकों की नजर लेंडल सिमंस और कीरन पोलार्ड पर होगी।

ब्रावो 15 मैचों में इस संस्करण में सर्वाधिक 24 विकेट हासिल कर गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं।

इसके अलावा मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धौनी भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा और सुपर किंग्स के आशीष नेहरा पर भी अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

टीम (संभावित) :

चेन्नई सुपर किंग्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), ड्वायन स्मिथ, फॉफ दू प्लेसिस, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वायन ब्रावो, रविचंद्रन अश्विन, मोहित शर्मा, ईश्वर पांडेय, आशीष नेहरा, बाबा अपराजित, मिथुन मन्हास, पवन नेगी, रोनित मोरे, राहुल शर्मा, अंकुश बैंस, इरफान पठान, प्रत्युष सिंह, एकलव्य द्विवेदी, माइकल हसी, सैमुअल बद्री, काइल एबॉट, एंड्र टाई।

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), लेंडल सिमंस, अंबाती रायडू, अभिमन्यू मिथुन, आदित्य तारे, पार्थिव पटेल, कोलिन मुनरो, कीरन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, मर्चेट डे लांज, पवन सुयाल, श्रेयष गोपाल, बेन हिल्फेन्हॉस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लेनगन, एडेन ब्लिजार्ड, अक्षय वखारे, नितीश राणा, सिद्धेष लाड, हार्दिक पांड्या, जगदीश सुचित, उन्मुक्त चंद, विनय कुमार।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493