मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान गौतम गंभीर (59) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा है।
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कप्तान गौतम गंभीर (59) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में गुरुवार को मुंबई इंडियंस के सामने 175 रनों का लक्ष्य रखा है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 24वें मैच में कोलकाता ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।
गंभीर के अलावा रॉबिन उथप्पा ने 36 रनों का योगदान दिया। गंभीर और उथप्पा की सलामी जोड़ी ने कोलकाता को मानमाफिक शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 69 रन जोड़े। इस साझेदारी को हरभजन सिंह ने तोड़ा उन्होंने उथप्पा को पोलार्ड के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।
पहला विकेट गिरने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शाकिब अल हसन (6) सस्ते में पवेलियन लौट गए। कोलकाता की पिछली जीत के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव (22) ने अपने कप्तान का साथ दिया और टीम का स्कोर 121 तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर गंभीर मिशेल मैक्लेघन की गेंद पर पोलार्ड को कैच थमा बैठे। उन्होंने अपनी पारी में 45 गेंदें खेलते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया।
सूर्यकुमार को साउदी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। आंद्रे रसेल (22) भी साउदी का शिकरा बने।
अंत में क्रिस लीन ने नाबाद 10 रन और यूसुफ पठान ने नाबाद 19 रनों का पारी खेल टीम को 174 के स्कोर तक पहुंचाया। पठान ने अपनी पारी में चार चौके लगाए।
मुंबई की तरफ से साउदी ने दो विकेट लिए। मैक्लेघन, हरभजन और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।
dharmpath.com dharmpath