आईपीएल : मुंबई ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला

विशाखापट्टनम, 13 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शुक्रवार को डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे लीग के 43वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मुंबई की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। वहीं, पंजाब की टीम अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है।

पंजाब ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। ग्लेन मैक्सवेल की टीम में वापसी हुई है। उन्हें फरहान बेहरदीन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं, अनुरीत सिंह की जगह गुरकीरत सिंह को टीम में शामिल किया गया है।

मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। पार्थिव पटेल की जगह उनमुक्त चंद को अंतिम एकादश में जगह मिली है।

टीमें :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), उनमुक्त चंद, अंबाती रायडू, क्रुणाल पंड्या, नीतीश राणा, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी और मिशेल मैक्लानेघन।

किंग्स इलेवन पंजाब : मुरली विजय (कप्तान), डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, रिद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, हाशिम अमला, मार्कस स्टोइनिस, केसी करिअप्पा, मोहित शर्मा, संदीप शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493