आईपीएल : मुंबई ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

मुंबई, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर वानखेड़े स्टेडिय में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने दूसरे मैच में गेंदबाजी का फैसला लिया है।

दोनों टीमों का ही यह दूसरा मैच है। कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं मुंबई ने अभी खाता नहीं खोला है। उसे पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

कोलकाता की टीम ने अपने पहले मैच में गुजरात लायंस को हराया था। दूसरी ओर मुंबई को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से हार मिली थी।

कोलकाता ने पीयूष चावला के स्थान पर अंकित राजपूत को मौका दिया है जबकि मुम्बई ने टिम साउदी के स्थान पर लसिथ मलिंगा और अंबाती रायडू के स्थान पर हरभजन सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टीमें :

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम : गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, सूर्यकुमार यादव, क्रिस वोक्स, अंकित राजपूत, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और ट्रेंट बाउल्ट।

मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, नितिश राणा, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493