आईपीएल : मुम्बई ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पुणे, 1 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर रविवार को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में मुम्बई इंडियंस टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

ाुणे अपने सात मुकाबलों में से पांच हार चुकी है। वहीं मुंबई की टीम चार मैच जीत कर तीसरे स्थान पर है।

इससे पहले, दोनों टीमों आईपीएल के इस सत्र के उद्घाटन मुकाबले में आमने सामने हुई थीं जिसमें पुणे ने जीत हासिल की थी।

टीमें (संभावित) :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), पार्थिव पटेल, अंबाती रायडू, हार्दिक पंड्या, जोस बटलर, केरन पोलार्ड, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, टिम साउदी और मिशेल मैकक्लानेघन।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), अजिक्य रहाणे, सौरव तिवारी, स्टीव स्मिथ, थिसिरा परेरा, पीटर हैंड्सकोम्ब, रजत भाटिया, एस. बोलांड, रविचंद्रन अश्विन, अशोक डिंडा, मुरुगन अश्विन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493