आईपीएल में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे धोनी : फ्लेमिंग

चेन्नई, 21 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लीग में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

फ्लेमिंग ने यहां टीम के अभ्यास सत्र के बाद कहा, “धोनी ने पिछले साल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। वह पिछले दस महीने से शानदार फॉर्म में है। हमारे पास केदार जाधव के रूप में भी उम्दा बल्लेबाज है। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं।”

कोच ने खिताबी जीत का श्रेय टीम की मानसिकता, माहौल और उसके संतुलन को दिया है।

उन्होंने कहा, “अगर आप दूसरी टीमों को देखें तो आप अपने अच्छे और बुरे पहलू का आकलन कर पाते हैं। हर टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं, लिहाजा फर्क मानसिकता, टीम के माहौल और बड़े पलों में मैच जीतने का ही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493