आईपीएल मैच अधिकारियों के लिए वर्कशॉप आयोजित करेगा बीसीसीआई

मुम्बई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आठ अप्रैल से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण से पहले इसमें हिस्सा ले रहे 26 मैच अधिकारियों (अम्पायर और मैच रेफरी) की एक दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित करेगा।

आईपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक यह कार्यशाला शनिवार और रविवार को आयोजित होगी। आईपीएल का आगाज कोलकाता में शनिवार को हो रहा है।

इस कार्यशाला के देखरेख आईसीसी इलीट पैनल के पूर्व अम्पायर साइमन टॉफेल करेंगे। टॉफेल अभी आईसीसी में अम्पायर परफॉरमेंस व ट्रेनिंग मैनेजर हैं।

आईपीएल में 60 मैच होने हैं और यह टूर्नामेंट भारतीय मैच अधिकारियों के लिए अनुभव हासिल करने बहुत बढ़िया माध्यम होगा। इस सत्र के लिए कुल 26 मैच अधिकारी हैं, जिनमें 13 भारतीय अम्पायर और चार भारतीय मैच रेफरी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493