आईपीएल : राजस्थान रॉयल्स ने बारुचा को क्रिकेट प्रमुख नियुक्त किया

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को मुंबई के पूर्व सलामी बल्लेबाज जुबिन बारुचा को अपने क्रिकेट प्रमुख के रूप में नियुक्त किया है।

बारुचा को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए रॉयल्स टीम के साथ जोड़ा गया है।

जयपुर की टीम के सभी प्रारूपों पर नजर रखना पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी बारुचा की जिम्मेदारी होगी।

रॉयल्स के सह-मालिक मनोज बदाले ने कहा, “मेरा मानना है कि बारुचा का अनुभव टीम में नई प्रतिभा की खोज और विकास के लिए अहम होगा। क्रिकेट प्रमुख के रूप में उनका चयन विश्लेषक कौशल और मार्गदर्शन के लिए मददगार होगा।”

बारुचा ने कहा, “मेरे लिए रॉयल्स जैसी फ्रैंचाइजी के साथ शामिल होना बड़े सम्मान की बात है। इस टीम की धारणा हमेशा से भारत के स्टार खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी की खोज करना है। हम अपने खिलाड़ियों को जानने के लिए काफी समय बिताते हैं।”

बारुचा इस टीम के साथ आईपीली की शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। आईपीएल के पहले संस्करण का आयोजन 2008 में हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493