आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

बेंगलुरू, 2 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने शनिवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ जारी आईपीएल-8 के 33वें लीग मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों टीमों के बीच इस सत्र में यह दूसरा मुकाबला होगा। रॉयल चैलेंजर्स ने पहले मुकाबले में नाइट राइडर्स को इडन गार्डन्स स्टेडियम में तीन विकेट से हराया था।

मैच पर हालांकि बारिश का साया पड़ने की आशंका जताई जा रही है। इससे पूर्व, बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स के बीच खेला गया मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था।

मेजबान रॉयल चैलेंजर्स इस सत्र में अपने घरेलू मैदान पर अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रहे हैं। पिछले मैच में टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 रन बनाए और जीत की उम्मीद कर रहे थे। वह मैच हालांकि बारिश की भेंट चढ़ गया।

आईपीएल-8 के करीब आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं। ऐसे में कोई भी टीम अंक गंवाना नहीं चाहेगी। नाइट राइडर्स के आठ मैचों में नौ अंक हैं। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स के आठ मैचों से ही सात अंक हैं।

टीम (संभावित) :

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), क्रिस गेल, अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, दिनेश कार्तिक, सरफराज खान, डेविड वीज, वरुण एरॉन, हर्षल पटेल, मिशेल स्टार्क, यजुवेद्र चहल।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा (विकेटकीपर), मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, आंद्रे रसेल, रॉयन टेन डसकेट, पीयूष चावला, उमेश यादव, पैट कमिस, ब्रैड हॉज।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493