बेंगलुरू, 18 मई (आईएएनएस)। विराट कोहली (113) और क्रिस गेल (73) के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
बेंगलुरू, 18 मई (आईएएनएस)। विराट कोहली (113) और क्रिस गेल (73) के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 212 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है।
एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा लीग का 50वां मैच बारिश के कारण देर से शुरू हुआ जिसके कारण मैच 20-20 ओवरों का ना होकर 15-15 ओवरों कर दिया गया। बेंगलोर ने 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए।
कोहली ने इस मैच में इस सत्र का अपना चौैथा शतक जमाया। उन्होंने 50 गेंदों में आठ छक्के और 12 चौके लगाए। गेल ने भी उनका बखूबी साथ दिया, उन्होंने अपनी पारी में महज 32 गेंदें खेलीं और आठ छक्के के अलावा चार चौके लगाए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलोर को गेल और कोहली ने तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए महज 11 ओवर में 147 रन जोड़े। गेल और कोहली ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। पंजाब के गेंदबाज दोनों को रोकने में ना कामयाब रहे।
अक्षर पटेल ने गेल को पवेलियन भेज पंजाब को थोड़ी राहत दिलाई। गेल के बाद आए अब्राहम डिविलियर्स (0) इस मैच में ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और अगले ओवर में केल एबॉट का शिकार बने।
पंजाब के लिए खतरा टला नहीं था क्योंकि कोहली मैदान पर थे। कोहली ने अपने बल्ले से रनों की बरसात चालू रखी और इस सत्र का अपना चौथा शतक पूरा किया। वह 14वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हुए। कोहली जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 199 रन था। इसी के साथ कोहली आईपीएल में 4000 से ज्यादा रन बानने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके बाद लोकेश राहुल ने छह गेंदों में नाबाद 16 रन की पारी खेल टीम को 211 के विशाल स्कोर पर पहुंचाया। शेन वाटसन भी एक रन पर नाबाद लौटे।
पंजाब की तरफ से संदीप, एबॉट और अक्षर ने एक-एक विकेट लिया।
dharmpath.com dharmpath