आईपीएल सट्टेबाजी : मंगलवार को फैसला सुनाएगी लोढ़ा समिति

नई दिल्ली, 11 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा समिति मंगलवार को गुरुनाथ मयप्पन और राज कुंद्रा तथा उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी क्लबों के खिलाफ सट्टेबाजी और स्पॉट फिक्सिंग के लिए सजा सुनाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के टीम अधिकारी मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण में सट्टेबाजी के दोषी करार दिए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि समिति अपना फैसला 14 जुलाई को सुनाएगी।

सर्वोच्च न्यायालय ने दोषियों मयप्पन और कुंद्रा तथा उनकी फ्रेंचाइजियों के लिए सजा निर्धारित करने के लिए 22 जनवरी को पूर्व प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति लोढ़ा, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक भान और न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर. रवींद्रन वाली एक समिति गठित कर दी थी।

समिति ने मार्च में मयप्पन और कुंद्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर सजा के सिलसिले में उनकी प्रतिक्रिया मांगी थी।

उल्लेखनीय है कि मयप्पन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपर किंग्स के स्वामित्व वाली कंपनी इंडिया सीमेंट्स के मालिक एन. श्रीनिवासन के दामाद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493