आईपीएल : सुपरजाएंट ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

पुणे, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने गुरुवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर मुंबई इंडियंस के साथ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के अपने पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

पुणे की कप्तानी इस संस्करण में आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ कर रहे हैं।

इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी टीम के कप्तान थे। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि धौनी सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेल रहे हैं। इससे पहले धौनी ने आठ संस्करणों में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी की थी और दो बार विजेता का खिताब दिलाया था।

पुणे ने अंतिम एकादश में इस संस्करण के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स को टीम में जगह दी है।

टीमें :

पुणे : स्टीवन स्मिथ (कप्तान), मयंक अग्रवाल, महेंद्र सिंह धौनी, मनोज तिवारी, रजत भाटिया, दीपक चहर, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, एडम जाम्पा, इमरान ताहिर, अशोक डिंडा।

मुम्बई : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पंड्या, पार्थिव पटेल, केरन पोलार्ड, अंबाती रायडू, नीतिश राणा, टिम साउदी, जोस बटलर और मिशेल मैक्लेघन।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493