आईपीएल : स्मिथ ने कोलकाता को 124 रनों पर सीमित किया (लीड-1)

कानपुर, 19 मई (आईएएनएस)। ड्वायन स्मिथ (8-4) की घातक गेंदबाजी की मदद से गुजरात लायंस टीम ने गुरुवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण 51वें मैच में दो बार के चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स को 124 रनों पर सीमित कर दिया।

गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका फैसला सही साबित हुआ और उनके गेंदबाजों ने स्मिथ के नेतृत्व में बेहतरीन प्रदर्शन कर कोलकाता को 20 ओवरों में 8 विकेट पर 124 रन ही बनाने दिया।

कोलकाता की ओर से यूसुफ पठान ने सबसे अधिक 36 रन बनाए जबकि रोबिन उथप्पा ने 25 और सूर्यकुमार यादव ने 17 रन जोड़े। कप्तान गौतम गम्भीर (8), मनीष पांडेय (1), पीयूष चावला (11) और शाकिब अल हसन (3) सस्ते में विदा हुए।

इसके अलावा जेसन होल्डर ने 13 रन जुटाए। गुजरात की ओर से शादाब जकाती, ड्वायन ब्रावो और धवल कुलकर्णी ने एक-एक सफलता हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493