आईपीएल : हैदराबाद के सामने 172 रनों का लक्ष्य (लीड-1)

कोलकाता, 22 मई (आईएएनएस)। यूसुफ पठान (नाबाद 52) और मनीष पांडे (48) की मंझी हुई बल्लेबाजी की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम के लिए खाता खोलने वाले सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (25) और कप्तान गौतम गंभीर (16) ने पहले विकेट लिए 33 रनों की साझेदारी की।

उथप्पा को 33 के कुल योग पर बरेंदर सरन ने पवेलियन भेजा। गंभीर का साथ देने आए कोलिन मुनरो केवल 10 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरा विकेट 57 के कुल योग पर कप्तान गंभीर के रूप में गिरा।

टीम की धीमी पड़ती गति को संभालने आए पांडे और पठान ने मंझी हुई बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। पांडे ने 30 गेंदों में दो चौके और तीन छक्के जड़े, जबकि पठान ने 27 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाए।

पांडे का विकेट 144 के कुल योग पर गिरा। वह अर्धशतक लगाने में केवल दो रनों से पीछे रह गए। चोटिल आंद्रे रसेल के स्थान पर टीम में शामिल किए गए जेसन होल्डर केवल तीन रन बनाकर ही गुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद पठान का साथ देने आए शाकिब अल हसन (7) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 6) दहाई तक भी नहीं पहुंचे और टीम का 20 ओवर में कुल स्कोर 171 रहा।

हैदराबाद की ओर से दीपक हुड्डा और भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए जबकि रहमान और सरन ने एक-एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493