आईपीएल : हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

हैदराबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद सनराइजर्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीत कर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

कोलकाता ने अपनी टीम में कोलिन मुनरो की जगह सुनील नरेन को शामिल किया है। वहीं हैदराबाद ने आशीष नेहरा की जगह बरेंदर सरन को टीम में जगह दी है।

टीम :

हैदराबाद सनराइजर्स : डेविड वार्नर (कप्तान), शिखर धवन, मोइसिस हेनरिक्स, आशीष रेड्डी, नमन ओझा, इयोन मोर्गन, दीपक हुड्डा, करण शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मुस्ताफिजुर रहमान और बरेंदर सरन।

कोलकाता नाइट राइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, मनीश पांडे, शाकिब अल हसन, युसूफ पठान, सूर्यकुमार यादव, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, सुनील नरेन, मोर्ने मोर्केल और उमेश यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493