कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया।
कोलकाता, 3 मई (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया।
चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 177 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। कोलकाता ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
कोलकाता के लिए युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 57 रनों की पारी खेली। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 गेंदों में सात चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 45 रन बनाए।
सुनील नरेन ने भी 20 गेंदों में 32 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के लगाए।
इससे पहले, चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 25 गेंदों में चार छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेली।
उनके अलावा शेन वाटसन ने 25 गेंदों पर 36 रन बनाए जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल हैं। सुरेश रैना ने 31 रनों का योगदान दिया।
कोलकाता के लिए पीयूष चावला और सुनील नरेन ने दो-दो विकेट लिए। कुलदीप यादव को एक सफलता मिली।
dharmpath.com dharmpath