आईपीएल-11 : चेन्नई ने हैदराबाद को दिया 183 रनों का लक्ष्य

हैदराबाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अंबाती रायडू (79) और सुरेश रैना (नाबाद 54) के इस सीजन में पहले अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के 20वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 183 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम पर जारी इस मैच में चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं।

इस पारी में हैदराबाद के लिए राशिद खान और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया। चेन्नई के बल्लेबाज रायडू रन आउट हुए।

रायडू ने अपनी पारी में खेली गईं 37 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए, वहीं रैना ने 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493