नई दिल्ली, 23 अप्रैल, (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स ने सोमवार को अपने घरेलू मैदान फिरोज शाह कोटला पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 143 रनों पर ही रोक दिया।
दिल्ली के लिए लियाम प्लंकट ने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए।
पंजाब के लिए करुण नायर ने 34 रन बनाए। लोकेश राहुल ने 23 और मंयक अग्रवाल ने 21 रनों का योगदान दिया।
प्लंकट के अलावा आवेश खान और ट्रेंट बोल्ट को दो-दो सफलताएं मिलीं। डेनियल क्रिस्टियन को एक विकेट मिला।
dharmpath.com dharmpath