आईपीएल-11 : दिल्ली ने बेंगलोर को दिया 182 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली, 12 मई (आईएएनएस)। दिल्ली डेयरडेविल्स ने शनिवार को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 181 रनों का स्कोर खड़ा किया है।

एक समय ऐसा लग रहा था कि दिल्ली 160 के पास भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे अभिषेक शर्मा की अंत में खेली गई नाबाद 46 रनों की पारी ने दिल्ली को इस चुनौती पूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

दिल्ली के लिए एक बार फिर युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 61 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। पंत ने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा चार छक्के लगाए। अभिषेक ने 19 गेंदे खेली जिन पर तीन पर चौके और चार पर छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। मोइन अली और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493