आईपीएल-11: पंजाब ने राजस्थान को छह विकेट से हराया

इंदौर, 6 मई (आईएएनएस)। ओपनर लोकेश राहुल (नाबाद 84) के बेहतरीन अर्धशतक के दम पर किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को यहां होलकर क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को छह विकेट से हरा दिया।

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 152 रन का स्कोर बनाया जिसे पंजाब ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाकर हासिल कर लिया। राहुल ने 54 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए।

पंजाब की नौ मैचों में यह छठी जीत है जबकि राजस्थान को इतने ही मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है।

राजस्थान के लिए कृषणप्पा गौतम, जोफरा आर्चर, बेन स्टोक्स और अनुरीत सिह ने एक-एक विकेट हासिल किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493