आईपीएल-11 : पंजाब ने राजस्थान को 152 रनों पर रोका

इंदौर, 6 मई (आईएएनएस)। मुजीब उर रहमान (3/27) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने रविवार को यहां होलकर क्रिकेट स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 38वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को नौ विकेट पर 152 रन पर रोक दिया।

राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 39 गेंदों पर सात चौकों की मदद से सर्वाधिक 51 और संजू सैमसन ने 23 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रनों का योगदान दिया।

पंजाब के लिए मुजीब ने तीन, एंड्र टाई ने दो और कप्तान रविचंद्रन अश्विन, अंकित राजपूत तथा अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493