आईपीएल-11 : बेंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

बेंगलुरु, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने यहां इंडियन प्रीमियर (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

बेंगलोर ने इस मैच में सराफराज खान की जगह पवन नेगी को अंतिम एकादश में शामिल किया है जबकि राजस्थान की टीम ने इस मैच के लिए अपनी टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है।

11वें संस्करण में राजस्थान और बेंगलोर ने अब तक दो-दो मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्हें एक में हार और और एक में जीत नसीब हुई है।

टीमें :

राजस्थान: अजिंक्या रहाण (कप्तान), डी आर्की शॉट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लॉगलिन।

बेंगलोर: क्विंटन डी काक (विकेटकीपर), ब्रैंडन मैककलम, विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स, मंदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, पवन नेगी, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493