हैदराबाद, 7 मई (आईएएनएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मेजबान सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में 146 रनों पर ही समेट दिया।
हैदराबाद के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 39 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रनों की पारी खेली। शाकिब अल हसन ने 32 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 35 रन बनाए।
बेंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए। टिम साउदी ने दो विकेट अपने नाम किए। उमेश यादव और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।
dharmpath.com dharmpath