आईपीएल-11 : मुंबई के मिला 175 रनों का लक्ष्य

इंदौर, 4 मई (आईएएनएस)। किंग्स इलेवन पंजाब ने शुक्रवार को अपने दूसरे घर होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए हैं।

पंजाब के लिए क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। गेल का आईपीएल में यह 25वां अर्धशतक है।

गेल ने 40 गेंदें खेली और छह चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने अंत में 25 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 29 रनों की पारी खेल पंजाब को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।

मुंबई के लिए मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मयंक मारकंडे, बेन कटिंग ने एक-एक विकेट लिया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493